उत्तराखंड

Big breaking:- चुनावी मौसम में अवैध मदरसों पर कार्रवाई क्यों? गरिमा दसौनी का तीखा हमला

ऐन चुनावों के वक्त याद आए अवैध मदरसे? -गरिमा मेहरा दसौनी

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने धामी सरकार के द्वारा अवैध मदरसों पर की जा रही कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है।
दसौनी ने इस कार्रवाई की टाइमिंग पर सवाल उठाया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बिजनौर से आयात किया गया मदरसा बोर्ड का चेयरमैन मोहम्मद शामून काजमी क्या कुंभकरण की नींद में सो रहा था जो आज अचानक से प्रदेश के अंदर अचानक मशरूम की तरह अवैध मदरसे उग आए हैं?? इसका सीधे-सीधे अर्थ है कि मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने अपना काम ठीक से नहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

दसोनी ने कहा कि पिछले वर्ष हरिद्वार के मदरसों में 700 हिंदू बच्चों के पढ़ने की खबर आई थी और यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चाओं में रहा था, यदि सरकार तभी जाग गई होती तो शायद आज इस कार्यवाही की जरूरत ना पड़ती।

दसौनी ने कहा कि भाजपा की सरकार को प्रदेश में आठवां साल चल रहा है लेकिन आज तक कभी अवैध मदरसों की सुध नहीं ली गई लेकिन 2022 के बाद से जैसे ही भाजपा का नया कार्यकाल शुरू हुआ है तो एक एजेंडे के तहत काम किया जा रहा है ।दसौनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी रूप में अवैध कब्जों या अवैध क्रियाकलापों का समर्थन नहीं करती लेकिन सरकार को भी दोहरे मापदंड नहीं अपनाने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

गरिमा ने कहा कि राज्य में कई निजी शिक्षण संस्थान है जो अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं और जिन्होंने सरकारी भूमि कब्जा रखी है इसके अलावा प्रदेश के अंदर बिना अनुमति के नशा मुक्ति केंद्र चलाए जा रहे हैं उनका निरीक्षण कब होगा?

गरिमा ने कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह से डामाडोल है, महिला हॉकी खिलाड़ी के साथ उसी के कोच के द्वारा दुष्कर्म किया जाना प्रदेश को शर्मसार करने वाला है,महिला खिलाड़ियों के परिजन बहुत आशाओं और विश्वास के साथ अपनी बच्चियों को खेलने के लिए सरकार के सुपुर्द करते हैं लेकिन सरकार उन्हें सुरक्षा देने में विफल साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

गरिमा ने कहा कि आखिर ऐसा क्यों है कि चुनाव के समय ही सरकार को म से मुसलमान म से मदरसा और म से मजार याद आ जाती है? कहीं यह सत्ता रूढ़ दल का खौफ तो नहीं?

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top