उत्तराखंड

Big breaking:- पौड़ी पुलिस का जागरूक करणु अभियान! नशा, साइबर अपराध आ महिला सुरक्षा पर फोकस

गांवों और स्कूलों में पौड़ी पुलिस की जागरूकता मुहिम

महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशामुक्ति पर जागरूकता अभियान

पौड़ी पुलिस ग्रामीण इलाकों और स्कूलों में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति और सामाजिक अपराधों से बचाव को लेकर पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में महिला मंगल दल, बुजुर्गों, नवयुवकों, ग्राम प्रहरियों और स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ बैठकें आयोजित करें।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

इस क्रम में महिला थाना श्रीनगर पुलिस टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज भट्टीसेरा में, पैठाणी पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज चौरा में, लक्ष्मणझूला पुलिस ने बाल विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में और रिखणीखाल पुलिस ने मलण गांव में ग्रामीणों और महिला मंगल दल के साथ जागरूकता कार्यक्रम किए।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

कार्यक्रम में साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, बच्चों को अपराधों से बचाने और सोशल मीडिया तथा नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। पुलिस ने उपस्थित लोगों को अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना देने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

साथ ही, हेल्पलाइन नंबर जैसे 112 (आपातकालीन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1090 (महिला हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी साझा की गई। जागरूकता पंपलेट्स का वितरण कर छात्रों को अपने गांव और मोहल्ले में इन्हें प्रचारित करने के लिए प्रेरित किया गया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top