उत्तराखंड

Big breaking :- हरिद्वार में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली। देखिए वीडियो..

हरिद्वार में पुलिस मुठभेड़, रायवाला चोरी का आरोपी घायल

हरिद्वार। रायवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल एक शातिर बदमाश को पकड़ने के लिए देहरादून और हरिद्वार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पीछा करते हुए हुई मुठभेड़ में बदमाश फरमान (निवासी नाकुड़, सहारनपुर) के पैर में गोली लगी। फरमान को इलाज के लिए जिला अस्पताल, हरिद्वार भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

यह मुठभेड़ शनिवार देर रात बहादराबाद थाना क्षेत्र में हुई। देहरादून पुलिस को रायवाला चोरी के मामले में संदिग्ध i10 कार की जानकारी मिली थी, जिसके बाद रुड़की से कार का पीछा शुरू हुआ। बहादराबाद पुलिस को सूचना देकर चेकिंग शुरू की गई, लेकिन कार तेजी से बड़ेरी की ओर भागने लगी।

पुलिस ने घेराबंदी की तो कार सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में फरमान घायल हो गया, जबकि दो अन्य बदमाश गुल्लू और गुलफाम मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

मौके से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस, i10 कार, तीन फर्जी नंबर प्लेट, सोने की चेन और अंगूठी बरामद की है।

फरमान पर उत्तर प्रदेश, देहरादून और हरिद्वार में आधा दर्जन से अधिक चोरी और नकबजनी के मामले दर्ज हैं। वह रायवाला में हुई चोरी की घटना में भी शामिल था। पुलिस लंबे समय से उसे ट्रेस कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

पुलिस का बयान :-

देहरादून और हरिद्वार पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन को सफल बताते हुए कहा कि फरार बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top