राजनीति

नरेंद्रनगर विधानसभा : भरपूर क्षेत्र में सुबोध उनियाल को मिला भारी जनसमर्थन

भरपूर (देवप्रयाग) /इन्फो उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के भरपूर क्षेत्र में आज भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल के पक्ष में कार्यकर्ताओं ने गांव गांव जाकर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनके समर्थन में क्षेत्रवासियों का काफी सकारात्मक रुख देखा गया।

ऐसे ही हम बात करे इन दो जन सेवक की जिन्होंने अपना तन और मन, धन बीजेपी को देकर दिन रात करके सुबोध उनियाल के समर्थन में घर-घर व हर क्षेत्र में जा कर सुबोध भाई के लिए वोट देने की अपील की।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हर्ष पाल जी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता ने बछेलीखाल, डोबरी, सिमस्वाड़ा व तीनधारा आदि स्थानों पर प्रत्याशी सुबोध उनियाल के पक्ष में चुनाव प्रचार कर मतदान की अपील की गई।

इस मौके पर महेंद्र गुसाईं ने कहा कि सुबोध उनियाल क्षेत्र में विकास पुरुष के नाम से विख्यात हैं। यह उपाधि उन्हें यूं ही नहीं मिली, बल्कि उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास के कारण उन्हें यह उपाधि मिली है।

हर्ष पाल व  शरद तड़ियाल ने कहा कि जिस तरह से क्षेत्र में भाजपा को भारी जनसमर्थन मिलता दिखाई दे रहा है, इसको देखते हुए हम विधानसभा क्षेत्र में बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं।

जनहित की खबरों के लिए हमारे whatsapp no पर मैसेज करे -9368826960

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top