उत्तराखंड

ब्रेकिंग : रुद्रपुर में अवैध खनन के विवाद में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर/इंफो उत्तराखंड

रुद्रपुर में अवैध खनन को लेकर जनपद में लगातार एक दूसरे के ऊपर फायरिंग की घटना आम बात हो गई है। शांतिपुरी क्षेत्र में खनन के विवाद को लेकर एक शख्स ने भाजपा नेता व खनन का कारोबार करने वाले संदीप कार्की को गोली मार दी। जिन्हें परिजन अस्पताल ले गए। जहां से संदीप की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर में संदीप कार्की की मौत हो गई। घटना अवैध खनन को लेकर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया ''हिंदी दिवस''

एसएसपी मंजूनाथ टीसी के अनुसार ललित मेहता के साथ संदीप कार्की का विवाद हुआ था। डंपर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में ललित मेहता ने संदीप कार्की को गोली मार दी। एसएसपी का कहना है कि वो तत्काल मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया ''हिंदी दिवस''

पुलिस के अनुसार ललित मेहता ने जब संदीप कार्की को गोली मारी तब उसके परिवार के लोग भी उसके साथ मौजूद थे। पुलिस का कहना है, कि वो जल्द इस मामले में एक्शन लेंगे और आरोपी ललित मेहता को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेंगे। पुलिस टीमें ललित मेहता और उसके परिजनों को तलाश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया ''हिंदी दिवस''
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top