उत्तराखंड

भाजपा को नगर निगम देहरादून के 15 साल के भ्रष्टाचार का हिसाब देना होगा : अभिनव थापर।

भाजपा को नगर निगम देहरादून के 15 साल के भ्रष्टाचार का हिसाब देना होगा – अभिनव थापर।

देहरादून में महानगर कांग्रेस कमेटी का भाजपा के 15 साल के देहरादून नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ ” नगर निगम घेराव ” कार्यक्रम किया जिसमें कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में सम्मलित हुए। प्रदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा , पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, नवीन जोशी, सूर्यकांत धस्माना व अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा की धामी सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त है और केदारनाथ में भी जनता जीतने वाली है और भाजपा हारने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा का 1 साल से अधिक समय से निकाय चुनाव न कराना भी उनकी हार के डर को साफ दर्शाता है ।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि भाजपा को नगर निगम देहरादून के 15 साल के भ्रष्टाचार का हिसाब देना होगा । देहरादून में 1537 करोड़ के स्मार्ट सिटी भ्रष्टाचार से लेकर 15 साल में नगर निगम देहरादून की हर मोर्चे पर विफलता को लेकर देहरादून की जनता त्रस्त है अतः जनता के मुद्दों पर हमारा जनसंघर्ष जारी रहेगा !

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

कांग्रेस के प्रदर्शन सैकड़ों कार्यकताओं ने ” भाजपा के 15 साल, दून नगर निगम बेहाल ! ” की तख्ती लेकर नगर निगम में भाजपा के 15 साल के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई।उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने नगर निगम देहरादून के वार्डों में क्षेत्रीय वासियों के साथ ” भाजपा के 15 साल, दून नगर निगम बेहाल ! ” अभियान चलाया हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में देहरादून युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी , मसूरी विधानसभा अध्यक्ष अंकित थापा , अभिषेक मेहता, अनिमेष, आयुष शर्मा, साहिल, कृष्णा मारवाह, राजा सोनकर, दीपक धीमान व कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top