उत्तराखंड

6 फरवरी से 10 फरवरी तक भाजयुमो महानगर चलाएगी “Dhami Against Drugs” अभियान, युवाओं को करेगी जागरूक.. 

नीरज पाल, देहरादून, IU

आज देहरादून प्रेस क्लब में युवा मोर्चा महानगर के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चलाए जाने वाली Dhami Against Drugs अभियान को लेकर एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान भाजयुमो के पदाधिकारियों ने “धामी अगेंस्ट ड्रग्स” अभियान का पोस्टर जारी किया है।

युवा मोर्चा महानगर के अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को 2025, तक नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प के साथ धामी सरकार द्वारा नशे को रोकने के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं, व नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

युवा मोर्चा महानगर के अध्यक्ष ने बताया कि धामी अगेंस्ट ड्रग्स अभियान कल से चलाया जायेगा, जिसकी शुरुआत आज मुख्यमंत्री द्वारा कैंप कार्यालय में ‘T-Shirt’ का विमोचन कर की गई। उन्होंने बताया कि ये अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा, जिसमे ज्ञापन, पत्रक वितरण, नुक्कड़ नाटक, नशे के खिलाफ शपत, बाइक रैली, हस्ताक्षर अभियान आदि कार्यक्रम किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कल 6 फरवरी को जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जायेगा, जबकि 7 फरवरी को देहरादून के इंटर कॉलेजों में पत्रक वितरण व सायं 6.00 बजे गांधी पार्क से घंटाघर तक मशाल जुलुस निकाला जायेगा। इसके अलावा 8 फरवरी को महानगर के महाविद्यालयों व कोचिंग संस्थानों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा व सभी छात्र-छात्राओं को नशा न करने की शपथ दिलायी जायेगी, साथ ही 9 फरवरी को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा, और 10 फरवरी को बाईक रैली होनी सुनिश्चित हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

इस टीशर्ट पोस्टर विमोचन मे युवा मोर्चा से महानगर महामंत्री तरुण जैन, उपाध्यक्ष पारस गोयल, सोहन रौतेला,उत्कर्ष गुप्ता,कोषाध्यक्ष राघव दीवान, सदस्य सुधांशु तिवारी,मनीष बोरा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top