उत्तराखंड

आबादी क्षेत्र से गुजरेगा बुआखाल-चोपड्यूं राष्ट्रीय राजमार्ग : डॉ. धन सिंह रावत

  • आबादी क्षेत्र से गुजरेगा बुआखाल-चोपड्यूं राष्ट्रीय राजमार्गः डॉ. धन सिंह रावत
  • समैया-नागचुलाखाल मोटर मार्ग का होगा चौड़ीकरण व डमरीकरण
  • एनएच-121 पर बनेगा पाबौं-तरपालीसैंण बायपास मोटर मार्ग

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाले मोटर मार्गों का शीघ्र चौड़ीकरण एवं डामरीकरण किया जायेगा। बुआखाल-चोपड्यें राष्ट्रीय राजमार्ग का रि-एलाइमेंट कराकर आबादी क्षेत्र से जोड़ा जायेगा। जिससे क्षेत्र के एक दर्जन गांव एवं तोक प्रत्यक्ष रूप से जुड़ेंगे।

दूसरी ओर एनएच-121 पर पाबौं-तरपालीसैंण बायपास मोटर मार्ग बनाया जायेगा। इसी प्रकार गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल को जोड़ने वाले समैया-गणतखाल-नागचुलाखाल मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभागार में अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर एवं उससे लगे अन्य मोटर मार्गों के नव निर्माण, सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण एवं डामरीकरण को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुआखाल -चोपड्यों राष्ट्रीय राजमार्ग का रि-एलाइमेंट करा कर गोडख्या, भट्टीगांव, सरणा, पलीगांव सहित आस-पास के अन्य गांवों को भी शामिल करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग के रि-एलाइमेंट होने से क्षेत्र की लगभग पांच हजार की आबादी को मुख्य मार्ग से जोड़ा जा सकेगा। इसके अलावा एनएच-121 पर पाबौं-तरपालीसैंण बायपास मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा। इसी क्रम में तरपालीसैंण क्षेत्र में पूर्व में बनाये गये पुल को शीघ्र चालू कराया जायेगा, जिससे क्षेत्र में आवाजाही सुगमतापूर्वक हो सकेगी।

डॉ. रावत ने बताया कि गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के साथ ही ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मोटरमार्ग समैया-गणतखाल-नागचुलाखाल का चौड़ीकरण व डामरीकरण शीघ्र किया जायेगा। इसके अतिरिक्त श्रीनगर के तहत डुंगरीपंथ-छातीखाल मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

बैठक में अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार, प्रमुख मुख्य अभियंता डी.के. यादव, मुख्य अभियंता एनएच दयानंद, डी.के. शर्मा, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग पौड़ी राजेश चन्द्र शर्मा, अधिक्षण अभियंता एनएच मनजीत सिंह, अधिक्षण अभियंता पौडी पी.एस. बृजवाल, सहायक अभियंता एनएच श्रीनगर ब्रिज नाथ द्विवेदी, सहायक अभियंता एनएच धुमाकोट गौरव वर्मा, बलवंत सिंह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मातवर सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह रावत, आनंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top