उत्तराखंड

जाको राखे साइयां : सैंज रैला सड़क पर पहाड़ी से लटकी बस, बाल-बाल बचे यात्री

कुल्लू: जिले के उपमंडल बंजार के सैंज घाटी में शुक्रवार शाम को सैंज रैला सड़क मार्ग पर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की ओर लटक गई। अगर बस पहाड़ी पर नहीं (HRTC bus Hangs from the Mountain) लटकती, तो कई लोगों की जाने जा सकती थी। वहीं स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारा। हालांकि इस दुर्घटना में कुछ लोगों को चोट भी आई है। जिन्हें इलाज के लिए सैंज अस्पताल की ओर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

जानकारी के अनुसार शाम के समय सैंज से रैला की ओर निगम की बस रवाना हुई। बस थोड़ी ऊपर पहाड़ी पर पहुंची, तो अचानक मोड़ पर बस का नियंत्रण खो गया और बस पैरापिट को तोड़ते हुए, खाई की ओर लटक (HRTC bus accident in kullu) गई। पहाड़ी के किनारे पर अगर बस न रुकती, तो बस में सवार कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही सैंज से भी काफी लोग मौके पर पहुंचे और बस की खिड़कियों व शीशों को तोड़कर लोगों को बस से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

वहीं, बस के चालक की तबीयत भी काफी खराब हो गई, जिसे स्थानीय लोगों ने गाड़ी में डालकर सैंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया है। फिलहाल बस कैसे अनियंत्रित हुई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा (SP Kullu Gurdev Sharma) ने बताया कि पुलिस की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है और सड़क दुर्घटना के कारणों के बारे में भी छानबीन की जा रही है। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top