उत्तराखंड

दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

Advertisements
  • दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत
  • 15वां रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर-स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही 15वें रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर-स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत दून इंटरनेशनल स्कूल ने कारमन स्कूल की टीम को चार विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के मैदान में खेली जा रही प्रतियोगिता के अंतर्गत कारमन स्कूल और दून इंटरनेशनल स्कूल की टीम के बीच मैच खेला गया। मैच में कारमन स्कूल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मैच की पहली पारी में कारमन स्कूल के खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा और दून इंटरनेशनल स्कूल के गेंदबाजों के सामने वह टिक नहीं पाए और छह विकेट खोकर मात्र 14 रन ही बना पाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

मैच में पहली पारी में दून इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार खेल दिखाते हुए दो विकेट खोकर 19 रन बनाकर पांच रन की बढ़त ले ली। मैच की दूसरी पारी में कारमन स्कूल ने सात विकेट खोकर 20 रन बनाए।
मैच की दूसरी पारी में दून इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को चार विकेट से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top