उत्तराखंड

Holi festivals 2023 : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने शिशु सदन में बच्चों संग खेली होली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

  • बुआ(रेखा आर्या) ने शिशु सदन के बच्चों संग खेली होली
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिशु सदन में बच्चों संग खेली होली,प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
  • बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है होली-रेखा आर्या

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपनी बेटी वैष्णवी, बेटे रुद्राक्ष व कृष्णा के साथ होली के अवसर पर केदारपुरम स्थित शिशु सदन पहुंची जहां उन्होंने महिलाओं संग जमकर होली खेली। उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों को इस अवसर पर होली की अग्रिम शुभकामनाएं देने के साथ प्रदेशवासियों की उन्नति, सुख व समृद्धि की कामना की कहा कि सभी के जीवन में उन्नति और उमंग का रंग सदा छाया रहे और हम प्रदेश व राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा समर्पित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- ये रहे धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले। पढ़िए एक किल्क में

कहा कि होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। कहा कि रंगों का यह उत्सव नकारात्मक उर्जा की समाप्ति तथा सुख, समृद्धि व खुशहाली की संवाहक है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- गैरसैंण में होगा विधानसभा का मानसून सत्र, 19 से 22 अगस्त तक चलेगा कार्यवाही का दौर

बुराई पर अच्छाई के विजय के का प्रतीक होली यह संदेश लेकर आती है कि जीवन में आनंद, प्रेम, संतोष एवं दिव्यता होनी चाहिए,जब मनुष्य इसका अनुभव करता है तो उसका जीवन स्वाभाविक रूप से रंगमय हो जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : देहरादून की 200 बीघा वन भूमि पर अवैध कब्जा! राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने किया बड़ा खुलासा

रंगों का यह उत्सव नकारात्मक उर्जा की समाप्ति तथा सुख, समृद्धि व खुशहाली की संवाहक है।इस अवसर पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top