उत्तराखंड

“इगास पर्व” पर विधायक कंडारी का आह्वान – अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं।

कीर्तिनगर। मलेथा गांव में दीपावली पर्व के ग्यारह दिन बाद मनाया जाने वाले इगास पर्व की धूम पूरे गांव में  छायी रही। पारंपरिक पर्व की धूम में श्रोताओं ने गढ़वाली लोकगीतों, कीर्तन/ भजन का आनंद लिया। देर शाम मंडाण लगाने के साथ जगह-जगह भैलो खेला गया।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide Update : घायल श्रमिकों से मिले CM सीएम, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम

वीरभड़ माधो सिंह भंडारी की कर्मभूमि मलेथा गांव में देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने लोकपर्व इगास की विधानसभावासियों व प्रदेशवासियों को शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी परंपराओं, रीति रिवाजों, संस्कृति को जानना और समझना होगा। कहा कि हमें अपने संस्कृति/ रीति रिवाज का सम्मान करना होगा, हमारी सुंदर परंपराओं में दूर दृष्टि सोच एवं दीर्घकालीन गहरी जड़ है, इसे हमें नई पीढ़ी को भी बताना होगा, कहा कि बग्वाल के दिन भैलो खेलने की परंपरा उत्तराखंड में सदियों पुराना रीति रिवाज है।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 15 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

इस मौके पर नगर पंचायत कीर्तिनगर कि निवर्तमान अध्यक्ष कैलाशी जाखी, ग्राम प्रधान अंकित कुमार, नरेंद्र कुंवर, परमेंद्र पंवार, अमित मेवाड़, रणजीत सिंह जाखी, मुकेश लखेड़ा, विकास दुमागा, देवेंद्र बलूनी, महेंद्र सिंह, सुरजीत राणा व अशोक उनियाल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day : उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिक होंगे "मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक" से सम्मानित
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top