देश

ब्रेकिंग न्यूज : यहां भाजपा विधायक (BJP MLA) समेत चार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, नाबालिग से था छेड़छाड़ का मामला

सिरोही। आबूरोड थाने में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में गुजरात के भाजपा विधायक (BJP MLA) समेत चार लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि प्रांतिज विधानसभा क्षेत्र के विधायक गजेंद्र सिंह परमार, साबरकांठा सोसाइटी के निदेशक महेश भाई पटेल और दो अन्य लोगों के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ को लेकर पॉक्सो की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

ये है पूरा मामला :-

इस मामले में सदर थानाधिकारी प्रवीण आचार्य ने बताया कि विशेष न्यायालय पॉक्सो में दायर इस्तगासे के आदेश पर एक पीड़िता ने आरोप लगाया है, कि दो साल पहले गुजरात के भाजपा विधायक गजेंद्र सिंह परमार निवासी तलोद, महेश भाई पटेल निवासी हिम्मतनगर व दो अन्य उसे अगस्त 2020 में उसकी बेटी के साथ जैसलमेर घूमने ले जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

लेकिन आबूरोड में दानवाव पर पीड़िता को उल्टी और बेचैनी होने लगी। जिसके बाद आरोपियों ने कार रोकी और वह कार से नीचे उतर गई। इसके बाद उसकी बेटी भी कार से नीचे उतर आई और रोने लगी, साथ ही वो आरोपियों के साथ घूमने नहीं जाने की बात कहने लगी। इसके बाद दोनों मां-बेटी अहमदाबाद चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

वहीं, घर जाने के बाद बेटी ने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना होने की बात बताई। जिसपर एक साल बाद अहमदाबाद में मामला दर्ज करवाया गया।

हालांकि, मामला दर्ज होने पर पीड़िता को बहुत परेशान किया गया। और कोई कार्रवाई नहीं की गई, ऐसे में पीड़िता ने परेशान होकर खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

वहीं, अब पीड़िता की ओर से सिरोही विशेष न्यायालय पॉक्सो में इस्तगासा दायर किया गया और आबूरोड सदर थाने में इस्तगासे पर मामला दर्ज किया गया है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। मामले को लेकर प्रांतिज विधायक गजेंद्र सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top