उत्तराखंड

बड़ी खबर : आम आदमी पार्टी के अक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की गिरफ्तारी के विरोध में सीबीआई का पुतला फूंका

Advertisements
  • *डोईवाला : आप ने किया सीबीआई का पुतला दहन*

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। आम आदमी पार्टी के अक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को डोईवाला नगर चौक पर जोरदार नारेबाजी की और सीबीआई का पुतला फूंका।

प्रदेश प्रवक्ता राजू मौर्या ने कहा की जिस तरह से मोदी सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है वह लोकतंत्र के लिए घातक है। देश के सबसे ईमानदार शिक्षा मंत्री को बार बार परेशान करती है,अगर इनमे हिम्मत है तो अडानी के यहां CBI जांच क्यूं नही कराती, इसके अलावा

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक भजन सिंह ने बताया की देश और दुनिया के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री और एमसीडी के मेयर को जिस तरह मोदी सरकार परेशान कर रही है देश की जनता देख रहीं है और आने वाले 2024 चुनाव में इसका जवाब जरूर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

विधानसभा अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह ने भी केंद्र सरकार को जमकर घेरा और कहा की अब लोग भाजपा की तानाशाही को जान चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

इस दौरान प्रदेश सचिव आयशा खान, पुरुषोत्तम सिंह, भरत सिंह लोधी, जोगेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, इकरार अहमद, कश्मीरी लाल, यामिनी सिंह, राजेश कुमार, इकबाल तगाला, जसवीर सिंह, एएस रावत, इकबाल मलिक आदि शामिल थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top