उत्तराखंड

मानवता का परिचय : स्वर्गाश्रम स्थित निराश्रित गौवंशो की गौशाला में परिवार के साथ गौवंशो को चारा खिलाकर मनाया अपना जन्मदिन: जगदीश भट्ट 

Advertisements

ऋषिकेश/इंफो उत्तराखंड 

आधुनिकता के युग मे लोग जहा आलीशान होटलों, रेस्टोरेंट में केक काटकर या बड़े आयोजन कर के जन्मदिन मनाते हैं। वही आज भी ऐसे लोग है जो सनातन परंपरा को संजोकर अपना जन्मदिन गौ सेवा में समर्पित किए हुए है।

ऐसा ही एक व्यक्तित्व है जगदीश भट्ट, जो कोरोना काल से सड़क पर खाने के लिए भटकने वाले निराश्रित गोवंशों को प्रतिदिन सुबह हरा चारा खिलाते आ रहे हैं और उसके बाद ही स्वयं खाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

पंजाब बिजली विभाग से सेवानिवृत्त जगदीश भट्ट उत्तराखंड में स्थित पौड़ी गढ़वाल के एक छोटे से गांव के अपने पुश्तेनी घर यमकेश्वर पहुंचे जगदीश प्रसाद भट्ट पहले से ही गौवंश की सेवा करते आ रहे हैं। लेकिन रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अपना जीवन गौवंश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

गौ सेवक जगदीश प्रसाद भट्ट ने बताया कि वह सुबह सबसे पहले स्नान कर सड़कों पर निराश्रित घूमने वाले गौवंशो को हरा चारा व फल खिलाते हैं। जिसके लिए वह ऋषिकेश मुख्य बाजार, कैलाश गेट, मुनिकीरेती, गरूड़चट्टी व स्वर्गाश्रम में खुले में घूमने वाले गौवंशो को सड़को के किनारे चारा खिलाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

जिसके बाद ही वह घर पहुँच कर दैनिक कार्यों को प्रारंभ करते हैं। इस दौरान उनके साथ पूर्व सैनिक सुदेश भट्ट एक सहयोगी की भूमिका निभाते हैं। जो उनके साथ गौवंशो को चारा खिलाने में सहयोग करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

शनिवार को जगदीश प्रसाद भट्ट ने अपना जन्मदिन स्वर्गाश्रम स्थित निराश्रित गौवंशो की गौशाला में परिवार के सदस्यों के साथ पहुँच कर गौवंशो को चारा खिला कर मनाया। साथ ही उत्तराखंड के आमजन से गौवंशो के संरक्षण व संवर्धन के साथ ही सेवा के लिए आगे आने का अनुरोध किया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top