हिल न्यूज़

CM dhami birthday wishes : मंत्री गणेश जोशी ने CM धामी के साथ NIVH में दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्म दिवस

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज देहरादून के राजपुर रोड स्थित एनआईवीएच में संकल्प दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ दिव्यांग बच्चों से भेंट की। इस दौरान पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सीएम के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी के साथ केक काटकर दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिवस मनाया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री धामी को जन्म दिवस की बधाई और शुभकामनाएं के साथ उनके लंबी उम्र की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सेवा योजना : जूनियर हाई स्कूल में स्वच्छता अभियान एवं फलदार वृक्षों का किया रोपण

मंत्री जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि पहले दिव्यांगो को विकलांग कहा जाता था लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया नाम दिया और कहा कि ये भगवान के दिव्यअंग है। जिसके मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था : भुवनेश्वरी सिद्धपीठ में विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक-सामाजिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

इसके साथ ही मंत्री जोशी ने कहा कि आज प्रदेश में धामी सरकार के लगातार राज्य के चौमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो कृषि पर्यटन हर क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं।

मंत्री जोशी ने कहा कि जो मुख्यमंत्री जी का संकल्प है कि अगले 5 सालों में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाना है उस दिशा में निश्चित रूप से लागतार सरकार जुटी हुई है। और आने वाले 5 साल में राज्य निश्चित है देश के अग्रणी राज्य में शामिल होगा इस दिशा में राज्य सरकार पुष्कर सिंह धामी ने नेतृव में आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग : UKPSC इस दिन जारी करेगा वन आरक्षी परीक्षा-2022 के Admit-Card, जानिए किस दिन होगी भर्ती परीक्षा

इस अवसर पर, वरिष्ठ नेता कैलाश पंत, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंजीत रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

To Top