उत्तराखंड

“मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून में राष्ट्रीय ध्वज स्मारक और पलटन बाजार प्रवेश द्वार का लोकार्पण”

देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज स्मारक और पलटन बाज़ार प्रवेश द्वार का लोकार्पण

देहरादून। देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सर्वे चौक स्थित 20 मीटर ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक और पलटन बाज़ार के 20.5 फीट के मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कई विशिष्ट हस्तियां उपस्थित रहीं, जिनमें राजपुर रोड विधायक खजान दास, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, स्मार्ट सिटी की सीईओ सोनिका, देहरादून एसएसपी अजय सिंह, नगर आयुक्त गौरव कुमार, एसीईओ तीरथ पाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

सर्वे चौक पर स्थापित यह 66 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज स्मारक देहरादून के मुख्य मार्ग का हिस्सा है, जो राष्ट्रपति आशियाना, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, और सचिवालय से जुड़ा है।

सीईओ सोनिका के अनुसार, इस स्मारक का उद्देश्य जनमानस में देश प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना को प्रोत्साहित करना है। साथ ही, इस क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण भी किया गया है, जो पर्यटकों और विशिष्ट महानुभावों का ध्यान आकर्षित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

देहरादून के सबसे पुराने और प्रमुख ख़रीदारी केंद्र पलटन बाज़ार के प्रवेश द्वार को भी नई पहचान दी गई है। 20.5 फीट ऊँचे इस प्रवेश द्वार के निर्माण का उद्देश्य न केवल बाज़ार के महत्व को दर्शाना है, बल्कि शहर के विकास की नई दिशा को भी रेखांकित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के माध्यम से शहर की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजते हुए विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह परियोजना देहरादून की पहचान को एक नई ऊँचाई तक ले जाएगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top