उत्तराखंड

UPL Premier League 2024 : मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तराखंड प्रीमियर लीग का शुभारंभ, प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगी नई पहचान

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में क्रिकेट एशोसिएसन ऑफ उत्तराखण्ड के तत्वावधान में आयोजित उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने प्रिमियर लीग की ट्रॉफी का अनावरण कर प्रतिभागी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में शुरू हुई डिजिटल रेडियोग्राफी सेवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग जैसे प्रतियोगिताओं से हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के नए अवसर प्राप्त होंगे जिससे वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : रायपुर के खंडहर में मिला लापता युवती का शव, मचा हड़कंप

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, गणेश जोशी, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद मनोज तिवारी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, फिल्म अभिनेता सोनू सूद, क्रिकेट एशोसिएसन ऑफ उत्तराखण्ड के सचिव महिम वर्मा सहित क्रिकेट खिलाडी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में आईं 162 शिकायतें
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top