उत्तराखंड

डोईवाला : मास्टरमाइंड के घर पर चला प्रशासन का पीला पंजा

Advertisements

डोईवाला : मास्टरमाइंड के घर पर चला प्रशासन का पंजा

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। डोईवाला कोतवाली क्षेत्र की घरात गली में दिन दहाड़े हुई डकैती के मास्टरमाइंड के घर को किया ध्वस्त। प्रशासन की बड़ी कार्यवाई डोईवाला तहसील, नगर पालिका समेत काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

गौरतलब है कि बीते 15 अक्टूबर 2022 को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई शिशपाल अग्रवाल के घर में घुसकर दिन दहाड़े डकैती को अंजाम दिया था। घटना से करीब 7 महीने बाद प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई। अधिकारी बोले अपराधी के कृत्य से प्रशासन की ये कारवाई बनेगी नजीर।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद पर लगे धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, वृद्ध दिव्यांग ने लगाई न्याय की गुहार

दरहसल, महबूब हसन ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाया था जिस पर चला प्रशासन का पंजा। डोईवाला तहसील क्षेत्र के मारखम ग्रांट की ग्राम कुड़कावाला नई बस्ती निवासी डकैती के मास्टरमाइंड महबूब हसन के आशियाने को जेसीबी की सहेता से मिट्टी में मिला दिया।

शुक्रवार को अवैध मकान की ध्वस्तीकरण प्रक्रिया में काफी समय लगा। घर को खाली करने में ही एक से दो घंटो का समय लगा, जिसमें दो ट्रॉलियों में टीवी, फ्रिज, बेड, ड्रेसिंग, कूलर, ऐसी, किचन आदि घरेलू सामग्री को भरा। जिसके बाद जेसीबी की मदद से घर को मिट्टी में मिला दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाने पर तहसीलदार ने न्यायालय डोईवाला में वाद दर्ज कर नोटिस प्रेषित करते हुए सुनवाई का अवसर दिया गया लेकिन उस पर निर्धारित अवधि तक कोई प्रत्युत्तर नहीं दिया गया। जिस पर मकान को ध्वस्त करते हुए सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त किया गया। वहीं मकान के घरेलु सामग्री की सुपुर्दगी नगर पालिका को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद पर लगे धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, वृद्ध दिव्यांग ने लगाई न्याय की गुहार

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल शर्मा ने बताया की अपराधी महबूब पर डकैती के मास्टरमाइंड, गैंगस्टर एक्ट, आदि मुकामदे दर्ज है जो अभी जेल की सलाखों के पीछे है। बताया की भविष्य में भी अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए करवाई की जाएगी।

इस दौरान तहसीलदार मोहम्मद शादाब, कोतवाल राजेश शाह, नगर पालिका प्रशासन के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top