उत्तराखंड

आफत की बारिश : पौड़ी के यमकेश्वर क्षेत्र में तीन गांव में फटा बादल, एक की मौत, मची तबाही, देखें वीडियो…

पौड़ी/इंफो उत्तराखंड 

देहरादून के बाद अब पौड़ी जिले के यमकेश्वर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सुबह से हो रही बारिश ने कहर बरसाया हुआ है, तो वहीं बदल फटने से यमकेश्वर तहसील में तीन गांवों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

देखें वीडियो :-

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

पौड़ी के जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक यमकेश्वर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 3 बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई। वहीं बताया जा रहा है, कि तहसील के ग्राम बिनक में भवन के क्षतिग्रस्त होने से 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

वहीं डिवोगी निवासी धर्म सिंह की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई है, गौशाला ढह गई है, गौशाला में बंधे मवेशी भी बह गए, ग्राम आवई, उदयपुर मल्ला व ग्राम पम्बा वल्ला में एक एक आवासीय भवन बारिश से जमींदोज हो गये हैं, गनीमत रही कि समय रहते सभी वाशिंदे सही सलामत सुरक्षित जगह पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

जिलाधिकारी जोगदंडे ने अधिकारियों को दिये अलर्ट पर रहने के निर्देश 

जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने जनपद आपदा कंट्रोल रूम तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने एसडीआरएफ की टीमें को घटना स्थल के रवाना कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top