उत्तराखंड

Big breaking:- पत्रकारों के CM Dhami की बड़ी घोषणा। देखिए वीडियो

पत्रकारों के लिए नई योजनाएं: मुख्यमंत्री ने किया बड़े कदमों का ऐलान

देहरादून। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए उनके हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रेस प्रतिनिधियों को समाचार संकलन के लिए हर संभव सहायता दी जा रही है। इसके तहत पत्रकार कल्याण कोष के कॉरपस फंड की धनराशि में 2 करोड़ की बढ़ोतरी की गई है, जिसे अब शीघ्र ही 10 करोड़ रुपए कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान में मिली सफलता, एक और श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाला

देखिए वीडियो:-

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के लिए समूह बीमा योजना शुरू करने और दूरदराज से आने वाले मीडियाकर्मियों के लिए ठहरने और कार्य करने की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और उत्तराखंड राज्य आंदोलन में मीडिया ने अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें 👉  टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान में तेजी और बेहतर समन्वय के निर्देश, 12 सकुशल निकाले गए

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए बड़े कदमों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों में राज्य को देश में पहला स्थान मिला है और बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत तक कम की गई है। निवेश के मामले में भी उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में अग्रणी बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता देती है कर्तव्य निभाने की जिम्मेदारी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top