हिल न्यूज़

डोईवाला : कूड़े और प्लास्टिक को सड़को को बजाये कलेक्शन सेंटर (Collection Center) में डालने की अपील

डोईवाला : कूड़े और प्लास्टिक को सड़को को बजाये कलेक्शन सेंटर में डालने की अपील

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर पालिका परिषद् डोईवाला में स्वच्छता सप्ताह के अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के निस्तारण के विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही उच्च न्यायालय व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 से 18 जून तक स्वच्छता सप्ताह के रूप में मनाया जाने को कहा गया है।

जिसके तहत मंगलवार को नगर पालिका परिषद डोईवाला द्वारा प्रत्येक वार्ड में जाकर आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना किए जाने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

इसके अलावा सभी वार्डों में आम जनमानस के सहयोग से विशेष सफाई अभियान संचालित कर लोगों को श्रमदान के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है।

सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया की पालिका परिषद की ओर से 18 जून को डोईवाला क्षेत्र के 4 स्थानों पर विशेष श्रमदान का आयोजन किया जाना है, जिसमें आम जनमानस से अपील की जाती है कि वह सभी श्रमदान में सहयोग प्रदान करें।

तथा अपने घर के आस-पास स्वयं श्रमदान कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में पालिका का सहयोग करें।

बताया की पालिका द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर प्लास्टिक को एकत्रित करने के लिए प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर भी लगाए गए हैं। आम जनमानस से अपील की जाती है कि वह सड़कों पर कूड़े को और प्लास्टिक को इधर-उधर ना फेंककर इन कलेक्शन सेंटर में ही डालें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top