उत्तराखंड

ब्रेकिंग : UKPSC ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर किए बड़े बदलाव, अब नए सिरे से होगी परीक्षा

हरिद्वार/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 8 जनवरी को हुई पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद और उसके दामन पर गहरा दाग लगने के बाद इस भर्ती परीक्षा को तुरंत रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद आयोग ने इस मामले में गंभीरता से विचार-विमर्श करके इस भर्ती परीक्षा को 22 जनवरी को प्रस्तावित की जा रही है।

बता दें कि लोक सेवा आयोग द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद आयोग पर कहीं तरह से अरोप लगाए जा रहे हैं, जिसके बाद आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बड़े बदलाव किया है। वहीं इस बदलाव में प्रश्नपत्र से लेकर आयोग की गोपनीय प्रक्रिया तक बड़ बदलाव किए जा रहे हैं।

लोक सेवा आयोग ने परीक्षा के लिए जो पेपर पाइपलाइन में लगाया था, उसे अब हटा दिया गया है। क्योंकि आयोग के पास प्रश्नपत्रों के कई सेट और हजारों की संख्या में विशेषज्ञों से आए हुए प्रश्न रहते हैं। लिहाजा, आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए दूसरे सवालों का पेपर तैयार कर लिया गया है।

आयोग के एक अधिकारी का कहना है, कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया गोपनीय होती है, जिसकी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकते, लेकिन निश्चित तौर पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रक्रिया और भी सख्त की जा रही है।

ये हैं बड़े बदलाव :-

लोक सेवा आयोग ने गोपनीय प्रक्रिया में भी कई बदलाव किए हैं। परीक्षा से जुड़े हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। पेपर प्रकाशित होने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की प्रक्रिया को पहले से ज्यादा सख्त बना दिया गया है।

आयोग का मकसद है, कि दोबारा उसके दामन पर पेपर लीक का दाग न लगे, इसके लिए आयोग पूरी तरह से प्रयास कर रहे हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top