स्वास्थ्य

बिग ब्रेकिंग : मतगणना से पूर्व कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक होगी आज। कहीं दिग्गज नेता होंगे शामिल। पढ़े,,,

देहरादून/इंफो उत्तराखण्ड

ब्यूरो। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से पूर्व मंगलवार को कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। जिसमें प्रदेश कार्यालय आज सुबह 11:00 बजे से शुरू होने वाली इस रणनीतिक बैठक में प्रदेश के दिग्गज नेताओं के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) से जुड़े कई नेता, अन्य प्रदेशों के मंत्री- विधायक और पर्यवेक्षक भाग लेंगे।

10 मार्च को मतगणना से पूर्व मंगलवार को ही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का देहरादून पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव तीनों सह प्रभारी दीपक पांडे सिंह, कुलदीप इंदौरा, राजेश धर्माणी, मुख्य पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश जोशी भाग लेंगे।
इसके अलावा सांसद व सीईसी सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री डीएम पाटिल, एमपी के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, राजस्थान के मंत्री राजेंद्र यादव, झारखंड की मंत्री बना गुप्ता के अलावा लोकसभा के पांचो पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे।
जोशी ने बताया कि बैठक में मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के साथ ही नतीजों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ राष्ट्रीय नेता भी उत्तराखंड के प्ररिप्रेक्ष्य के पल-पल की खबरों पर नजर रख रहे हैं।
यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top