उत्तराखंड

तुष्टिकरण के अपने विषैले एजेंडा पर चल रही कांग्रेस केदारनाथ को बनाना चाहती है ‘केदार गंज’: रेखा आर्या

तुष्टिकरण के अपने विषैले एजेंडा पर चल रही कांग्रेस केदारनाथ को बनाना चाहती है ‘केदार गंज’ – रेखा आर्या

कांग्रेस ने कभी अनुसूचित जाति का भला नहीं किया, उन्हें हमेशा इन्हें वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया – रेखा आर्या

अगस्त्यमुनि। भाजपा के अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का एजेंडा हिंदू समाज को विभाजित करने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का रहा है। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के स्यालसौर चंद्रपुर में आयोजित इस सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केदारनाथ धाम को ‘केदार गंज’ बनाने का प्रयास कर रही है।

रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जातिगत मतभेदों को समाप्त कर सभी को एकसूत्र में जोड़ने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित जातियों को वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया और उनके विकास के लिए कभी कार्य नहीं किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सनातन धर्म के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है और कांग्रेस की सोच उसे विभाजित करने की है। आर्या ने विश्वास जताया कि केदारनाथ की जनता कांग्रेस की इस सोच को पहचान चुकी है और आगामी चुनाव में फिर से भाजपा का भगवा लहराएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक प्रत्याशी आशा नौटियाल, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति समुदाय के लोग मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top