राजनीति

बड़ी खबर : कांग्रेस में शामिल हुए ओम गोपाल रावत। बीजेपी को देंगे कड़ी टक्कर

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से ओम गोपाल ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अब उनके कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भाजपा के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को कड़ी टक्कर देने की संभावनाएं जताई जा रही है। इस तरह नरेंद्रनगर विधानसभा सीट पर मामला अब दिलचस्प होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide: टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम

बताते चलें कि जैसे ही नरेंद्रनगर सीट पर भाजपा ने सुबोध उनियाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया, तभी से ओम गोपाल रावत नाराज चल रहे थे। उन्होंने इसके बाद भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : प्रदेश में 3.03 लाख हुई 'लखपति दीदियों' की संख्या

इसी कड़ी में या देहरादून कांग्रेस भवन में ओम गोपाल विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गणेश गोदियाल ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नरेंद्रनगर से उन्हें प्रत्याशी घोषित कर सकती है। हालांकि कांग्रेस को अभी 6 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना शेष है। अब ओम गोपाल को टिकट मिलने का संशय तो कांग्रेस की फाइनल सूची जारी होने के बाद ही खत्म हो पाएगा, किंतु इतना तय है कि यदि कांग्रेस की ओर से ओम गोपाल रावत चुनावी जंग में उतरे तो मामला बड़ा रोमांचकारी हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हर घर तिरंगा अभियान : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शासकीय आवास पर फहराया तिरंगा
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top