उत्तराखंड

बड़ी खबर : संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ ने दिया अनिश्चितकालीन धरने का अल्टीमेटम, सौंपा ज्ञापन

देहरादून : संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ ने दिया अनिश्चितकालीन धरने का अल्टीमेटम

देहरादून (प्रियांशु सक्सेना)। संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा डीएम जनता दरबार के दिन उपजिलाधिकारी सदर देहरादून को नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के माध्यम से नर्सिंग भर्ती में फर्जी स्थाई निवास से चयनित अभ्यर्थियों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में स्वास्थ्य विभाग में फर्जी तरीके से स्थाई निवास बनाकर चयनित नर्सिंग अधिकारियों के स्थाई निवास को निरस्त कर दो दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। बेरोजगार नर्सिंग संगठन द्वारा मांग की गई की अगर इन फर्जी स्थाई निवासी प्रमाण पत्रों को निरस्त नहीं किया गया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तो पूरे प्रदेश के नर्सिंग बेरोजगार अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी एसडीएम प्रशासन सदर की होगी।

बता दे की डोईवाला तहसील में भी इस प्रकार के फर्जी स्थाई निवास का मुद्दा संगठन द्वारा उठाया गया था वहां पर फिरोज खान नाम के अभ्यर्थी का स्थाई निवास रद्द करते हुऐ उसका अभ्यर्थन भी संगठन द्धारा निरस्त करवाया गया।

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव अंकित भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश राणा, गिरीश डंगवाल, मीडिया प्रभारी महीपाल सिह कृषाली, विनोद नयाल, मनमोहन पुंडीर, प्रमोद चमोली, गजेंद्र नेगी, योगेश मठपाल, मंजीत कैंतुरा आदि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top