उत्तराखंड

ब्रेकिंग : उत्तराखंड होमगार्ड के जवानों के लिए डीए (DA) मंजूर। देखें आदेश

देहरादून/इंफो उत्त्तराखंड 

राज्य के होमगार्ड जवानों को अब राज्य कर्मियों के समान महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा। महंगाई भत्ता 25 अप्रैल 2017 से मंजूर किया गया है, इस तरह पिछली राशि में होगा। इसका लाभ 6415 जवानों को मिलेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में होमगार्ड को न्यूनतम मानदेय के साथ ही महंगाई भत्ते का लाभ दिए जाने के आदेश दिए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने होमगार्ड का न्यूनतम तो बढ़ाकर 30 दिन के माह के आधार प्रतिदिन छह सौ रूपए तय कर दिया था, लेकिन महंगाई भत्ता का लाभ नहीं दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

इसके खिलाफ होमगार्ड सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर चुके थे। अब इस प्रकरण में कानूनी रूप से खुद को कमजोर स्थिति में पाते हुए सरकार ने आखिकार होमगार्ड को 25 अप्रैल 2017 से महंगाई भत्ता दिए जाने का निर्णय ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

मंहगाई भत्ता राज्य कर्मियों के समक्ष दिया जाएगा। 25 अप्रैल 2017 से राज्य सरकार ने द्वारा सरकारी कार्मचारियों के लिए स्वीकृत मंहगाई भत्ते की दर से एरियर का भुगतान भी  किया जाएगा।

महंगाई भत्ते का आकलन भी प्रतिदिन के अनुसार किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से शुक्रवार को इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि होमगार्ड सिर्फ यातायात, यात्रा सीजन, आपदा और कानून व्यवस्था संबंधी ड्यूटी ही देंगे। इससे इतर सेवा दे रहे होमगार्ड को हटाया जाएगा। नए होमगार्ड की नियुक्ति को एडीजी स्तर से स्वीकृति लेनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव
देखें आदेश :-
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top