हिल न्यूज़

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचें रक्षा मंत्री Rajnath Singh, चीन सीमा पर स्थित सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ मनाएंगे विजयादशमी : गणेश जोशी 

*सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ का उत्तराखंड पहुंचने पर किया स्वागत*

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज जीटीएस हेलीपेड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखंड आगमन पर उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  दून में जुटा देशभर के हड्डी रोग विशेषज्ञों का जमावड़ा

विदित है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे है। यहां रक्षा मंत्री देहरादून में सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और उसके बाद बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयादशमी मनाएंगे और सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चूना भट्टा इलाके में मिली शिवानी की मौत की गुत्थी उलझी, विसरा रिपोर्ट का इंतजार

वहीं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए वे हमेशा आगे रहते है उनके आगमन से निश्चित रूप से हमारे वीर जांबाज जवानों का मनोबल बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज: टेंडर में खेल पर निदेशक सख्त, प्राचार्य से मांगा जवाब
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top