Ad Ad
हिल न्यूज़

गौरवशाली पल : डीजीपी ने लक्सर कोतवाली के दो पुलिसकर्मियों को किया सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह (Meritorious Service Badge) से सम्मानित 

  • डीजीपी ने लक्सर कोतवाली के दो पुलिसकर्मियों को किया सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह (Meritorious Service Badge) से सम्मानित 

जोनी चौधरी हरिद्वार लक्सर प्रभारी।
9548216591

लक्सर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद हरिद्वार में तैनात ग्यारह पुलिस कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में पदक देकर अलंकृत किया गया है जिसमें लक्सर कोतवाली के दो पुलिसकर्मी भी शामिल है। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने इस अवसर को हरिद्वार पुलिस के लिए गर्व और गौरव के क्षण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टरों ने बचाई महिला की जान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद हरिद्वार में बतौर एसपी क्राइम/ट्रैफिक रेखा यादव और सिपाही धीरेन्द्र सिंह चौहान को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक दिया। तो वहीं सेवा-आधार एवं विशिष्ट कार्य करने पर डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा निरीक्षक मनोज मैनवाल व उ.नि.मनोहर भण्डारी, हैड कांस्टेबल पंचम प्रकाश और कॉन्स्टेबल राजेन्द्र सिंह सहित नौ पुलिस कर्मियों ने सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को एसजीआरआर सहसपुर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गर्व के इस क्षण पर एसएसपी अजय सिंह ने सभी पदक विजेता पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी यूं ही हरिद्वार पुलिस का गौरव बढ़ाने की आशा जताई। सराहनीय सेवा के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वालों में उ.नि. प्रवीण कुमार, विशिष्ट कार्य के लिये सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह पाने वालों में निरीक्षक मनोज मैनवाल तथा उ.नि. मनोहर भण्डारी, लक्सर कोतवाली से हेड कां. पंचम प्रकाश व कां. राजेंद्र सिंह हे.कां. गीतम सिंह महिला का.नि. शर्मिला बिष्ट कां. निर्मल सिंह रांगड कां. सतीश नौटियाल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  योग दिवस 2026: वैदिक योग परंपरा की नई ध्वजवाहक बनीं 18 विश्व रिकॉर्डधारी योगिनी वान्या शर्मा
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top