उत्तराखंड

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर 

देहरादून/ इन्फो उत्तराखण्ड 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शाम 4 बजे से कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। वहीं इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

कैबिनेट की इस बैठक में चारधाम यात्रा शुरू होने के चलते पर्यटन से जुड़े विषयों और तीर्थाटन से संबंधित मामलों पर चर्चा हो सकती है।

वहीं जेल नियमावली भी बहुत समय से पेंडिंग है, अब माना जा रहा है, कि आगामी कैबिनेट बैठक में इसको लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

बता दे कि जेल नियमावली बनकर तैयार हो चुकी है, अब केवल इसे कैबिनेट की मंजूरी का ही इंतजार है।

इस नियमावली में जेल में तैनात कर्मियों के ढांचे से लेकर कैदियों के लिए नियमों के शिथिलीकरण पर भी संशोधन किया गया है, लिहाजा जल्द ही इसके कैबिनेट में आने के बाद मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

साथ ही राज्य में हैम्प नीति भी लंबे समय से बहुप्रतीक्षित है, लिहाजा, इस नीति को मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जा सकता है।

राज्य में हैम्प नीति लागू है, लेकिन इसमें मेडिकल कैनेपीज के रूप में नीति को नए रूप में लाया जा रहा है। इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में इसके लिए नीति लाई गई थी, लेकिन, उस दौरान इसे केवल उद्योग क्षेत्र के लिए ही लाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

निजी विश्व विद्यालयों की स्थापना को संशोधित नियमावली, वीआरपी-सीआरपी की नियुक्ति आउटसोर्ट से करने, मंत्रियों को नौकरशाहों की एसीआर लिखने का अधिकार देने आदि प्रस्तावों को आज कैबिनेट में हरी झंडी मिल सकती है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top