उत्तराखंड

ब्रेकिंग : आज होगी धामी कैबिनेट की बैठक, दो दर्जन से अधिक प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर 

इंफो उत्तराखंड/देहरादून 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे से कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। इस कैबिनेट बैठक में करीब दो दर्जन से अधिक प्रस्ताव पर कैबिनेट अपनी मुहर लगा सकती है।

इन प्रस्ताव पर लग सकती है, कैबिनेट की मुहर :-

इस कैबिनेट बैठक में आगामी 25 से 27 मई तक ऋषिकेश में होने जा रही जी-20 सम्मेलन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की जा सकती है। साथ ही जी-20 की बैठक के लिए तमाम विभाग तैयारियों को मुकम्मल करने में जुटे हुए हैं।

  • शिक्षा विभाग में भर्तियों को लेकर भी कैबिनेट बैठक में फैसला हो सकता है। 
  • कैबिनेट बैठक में इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट पॉलिसी में संशोधन का प्रस्ताव।
  • उत्तराखंड ड्रोन पॉलिसी का प्रस्ताव।
  • स्वरोजगार के लिए एकल महिलाओं को सस्ती दरों पर लोन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव।
  • महालक्ष्मी किट योजना के विस्तार संबंधी प्रस्ताव।
  • राशन कार्ड धारकों को 50% सब्सिडी पर चीनी- नमक देने का प्रस्ताव।
  • राजकीय अस्तपालों और मेडिकल कॉलेजों में एकसमान पंजीकरण और जांच दरें लागू करने का प्रस्ताव के साथ ही बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में कैथ लैब स्थापित करने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
यह भी पढ़ें 👉  मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को रेरा पोर्टल से जोड़ा जाएगा : डॉ. आर. राजेश कुमार
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top