उत्तराखंड

उत्तराखंड : CM Pushkar Singh Dhami ने गृह व पुलिस विभाग को त्यौहारों पर विशेष सतर्कता बरतने के दिए ये निर्देश, पुलिस-प्रशासन Alert 

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गृह व पुलिस विभाग को त्यौहारों पर विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
  • होली को लेकर पुलिस-प्रशासन पुख्ता इंतजाम करें
  • प्रदेश की सीमा से लगे जनपदों में विशेष सतर्कता बरती जाए

देहरादून। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह विभाग तथा पुलिस विभाग को प्रदेश में होली पर्व के दृष्टिगत कानून व्यवस्था पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि होली को लेकर पुलिस विभाग पुख्ता इंतजाम करें। प्रदेश की सीमा से लगे जनपदों में विशेष सतर्कता बरती जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग : उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, देखें सूची

उन्होने पुलिस महानिदेशक को सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से इस सम्बन्ध में तैयारियों की समीक्षा के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पुलिस अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रदेश में होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था या अप्रिय घटना न होने पाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा : गज़ा-खाड़ी मोटरमार्ग पर खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने गृह विभाग तथा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ  होली की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की।  पुलिस विभाग होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए अपनी तैयारियां समय से पूरी कर लें। पुलिस अधिकारी व्यवस्था  पर निरन्तर निगरानी बनाएं रखे।

यह भी पढ़ें 👉  कल्जीखाल में बनेगा डिग्री कॉलेज (Degree College), मंत्री धन सिंह रावत ने किया शिलान्यास

आसामाजिक तत्वों व संदिग्ध लोगों पर विशेष निगरानी रखी जाय। पुलिस तंत्र फील्ड पर सतर्क एवं सक्रिय रहें। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उल्लास और उमंग का यह पर्व देवभूमि उत्तराखण्ड में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में  मनाया जाए, यह परम्परा आगे भी बनाए रखनी है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार उपस्थित थे।

‘इन्फो उत्तराखंड'(infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से जुड़ी तमाम खबरों को प्रकाशित कर प्रसारित किया जाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो ‘इन्फो उत्तराखंड’ के व्हाट्सएप व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:-

Contact Info

Name: Mr. Neeraj Pal
Address: I block – 291,  Nehru colony, Dehradun, uttarakhand
Phone No: +91-9368826960
Email:  [email protected]

© 2023, Info Uttarakhand
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top