उत्तराखंड

16 जून को ऋषिकेश में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला आयोजित करेगा पीआईबी देहरादून

  • 16 जून को ऋषिकेश में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला आयोजित करेगा पीआईबी देहरादून
  • – “लोक सेवा ही संकल्प – 12 साल: विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर केंद्रित होगी एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला
  • – पिछले 12 साल में केंद्र सरकार की उपलब्धियों (आर्थिक विकास, पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना, पर्यावरण विरासत) विषय पर पत्रकारों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के बीच होगा संवाद

देहरादून। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आर.वी.एन.एल. कॉन्फ्रेंस हॉल, ऋषिकेश में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’ का आयोजन किया जाएगा। यह एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला “लोक सेवा ही संकल्प – 12 साल: विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर केंद्रित होगी। जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं, वरिष्ठ अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों के मध्य पिछले 12 साल में केंद्र सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं और उनके जमीनी स्तर पर पड़ रहे सकारात्मक प्रभावों को लेकर सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। मीडिया कार्यशाला में मुख्य बिंदुओं (आर्थिक विकास, पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना, पर्यावरण विरासत) पर भी संवाद होगा।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

कार्यक्रम में शंभू पासवान, मेयर ऋषिकेश, ओम प्रकाश मालगुड़ी, डीजीएम, आरवीएनएल ऋषिकेश, रोहित बडोला, एचओडी बिजनेस, यूजीबी ऋषिकेश, विजय डंगवाल, मुख्य भूविज्ञानी आरवीएनएल मौजूद रहेंगे।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय मीडिया कर्मियों और देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में काम कर रहे संवाददाताओं के साथ एक मजबूत समन्वय स्थापित करना है। ताकि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की सही, सटीक और प्रामाणिक जानकारी समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच सके।इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा अनुभवी पत्रकार प्रतिभाग करेंगे, जो विकासात्मक पत्रकारिता की भूमिका को रेखांकित करते हुए अपने बहुमूल्य विचार साझा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top