उत्तराखंड

सगा भाई ही निकला बड़े भाई का कातिल, आरोपी गिरफ्तार

  • छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार उतारा मौत के घाट। 

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के भुड्डी गांव में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का दून पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि उसके छोटे भाई ने ही की थी। आरोपी ने नशे और फिजूलखर्ची को लेकर बड़े भाई की डांट-फटकार तथा मारपीट से नाराज होकर हत्या की साजिश रची थी।

रविवार रात भुड्डी गांव निवासी 24 वर्षीय सोहेल हारून को गोली लगने के बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में परिवार की ओर से दावा किया गया था कि अज्ञात हमलावर घर में घुसकर सोहेल को गोली मारकर फरार हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में कोई संदिग्ध व्यक्ति घर में आता-जाता नहीं दिखा। वहीं, घर के बाथरूम से एक देशी पिस्टल भी बरामद हुई। पुलिस को मृतक के छोटे भाई शाहिद हारून की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ में विरोधाभासी बयान मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

पिता के खाते से उड़ाए थे 10 लाख रुपये

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 21 वर्षीय शाहिद नशे का आदी है और महंगे शौक पूरे करने के लिए अक्सर परिवार से पैसे मांगता था। कुछ समय पहले उसने पिता का एटीएम कार्ड चोरी कर उनके खाते से करीब 10 लाख रुपये निकाल लिए थे। माता-पिता के हज यात्रा पर जाने के बाद बड़े भाई सोहेल को इसकी जानकारी हुई। इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ और सोहेल ने शाहिद की पिटाई भी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

इसी घटना से नाराज शाहिद ने अपने भाई को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार उसने दो दिन पहले ही घर के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग बंद कर दी थी और कैमरों को केवल लाइव मोड पर छोड़ दिया था।

घर में ही मारी गोली

रविवार रात शाहिद ने घर में मौजूद देशी पिस्टल से सोहेल को गोली मार दी। हत्या के बाद उसने पिस्टल बाथरूम में छिपा दी और पड़ोसियों व रिश्तेदारों को यह कहानी सुनाई कि कोई अज्ञात बदमाश घर में घुसकर वारदात को अंजाम देकर भाग गया।

पुलिस को गुमराह करने के लिए लगाया जाम

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को पीड़ित दिखाने और जांच को भटकाने के लिए ग्रामीणों को उकसाया। इसके बाद मृतक के शव को देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर प्रदर्शन और जाम लगाया गया। इस दौरान आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

पुलिस ने आरोपी शाहिद हारून को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 32 बोर की देशी पिस्टल बरामद हुई है। वहीं हाईवे जाम कराने के मामले में आरोपी समेत अन्य नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ भी अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि मामले का खुलासा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गहन पूछताछ के आधार पर किया गया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top