Ad Ad
उत्तराखंड

प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

  • प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर
  • अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली जनपदों की एसआईआर पर समीक्षा
  • मतदाताओं को ऑनलाइन फार्म भरने के लिए प्रेरित करें जनपद: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • जनपदों को फार्म वितरण के साथ डिजिटलाइजेशन पर जोर देने के निर्देश

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। इस दौरान गणना फार्म वितरण वाले शीर्ष जनपदों की सराहना करते हुए उन जनपदों को दूसरे चरण में फार्म डिजिटाईजेशन का कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिन जनपदों में फार्म वितरण का कार्य अभी राज्य के औसत से कम है उन विधानसभा क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान के तहत गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन करने के कार्य में हेल्पिंग हेंड के रुप में अतरिक्त मोबाइल टीमों की तैनाती करने के निर्देश दिए। प्रदेश में सोमवार शाम 4 बजे तक 88.48 प्रतिशत गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने खेत में चलाया टिलर, दिया ये संदेश

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में ऑनलाइन गणना फार्म भरने का आंकड़ा बहुत कम है इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश में ऑनलाइन गणना फार्म भरने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाए इसके लिए व्यापक जनजागरुकता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शेडो एरिया में मोबाइल टीम और आईटी टीम को भेजा जाए ताकि जो क्षेत्र नेटवर्क विहिन हैं उन बीएलओ को सहायता दी जा सके। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपदों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जनपदों में बीएलओ एप्प के नए मॉड्यूल्स का प्रशिक्षण 10 से 12 बीएलओ के छोटे-छोटे समूहों में किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO : सीईओ

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के मतदाताओं से अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई के बीच घर-घर भ्रमण के दौरान गणना फार्म के साथ मतदाताओं से कोई भी दस्तावेज नहीं देने होंगे। उन्होंने बताया कि सभी जनपदों में मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर सहायता के लिए कॉल की जा सकती है इसके अतरिक्त राज्य स्तर पर 1800 3300 1950 पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी और ईआरओ उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top