हिल न्यूज़

ब्रेकिंग (Bageshwar Dham) : तमाम विवादों और चर्चाओं के बीच उत्तराखंड पहुंचे Dhirendra Shastri, देखें वीडियो..

Advertisements

हरिद्वार/ इंफो उत्तराखंड 

तमाम विवादों और चर्चाओं से घिरे बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। वहीं धीरेंद्र शास्त्री ने एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि वे बागेश्ववर धाम में होने वाले विशेष यज्ञ के लिए साधु संतों को आमंत्रण देने के लिए उत्तराखंड आये हैं। धीरेंद्र शास्त्री हरिद्वार के विन्ध्यवासिनी आश्रम में रुके हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

सुनिए क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री :-

धीरेंद्र शास्त्री ने विन्ध्यवासिनी आश्रम से एक वीडियो जारी किया। जिस वीडियो में भी धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म की बात कह रहे हैं, धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन का जिक्र करते हुए कहा ‘कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे’। इसके बाद बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने हरिद्वार में आचार्य बालकृष्ण से भी मुलाकात की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

बता दूं कि इन दिनों बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री विवादों और चर्चाओं से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ दिनों पहले बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उन्हें चुनौती दी थी, कि अगर वे वाकई में चमत्कार करते हैं, या जानते हैं तो जोशीमठ में आ रही दरारों को भी भरकर दिखाएं और लोगों को यकीन दिलाए कि वे वाकई में ही चमत्कार करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top