उत्तराखंड

बड़ी खबर : जिलाधिकारी ने दी सफाई कम्पनियों को अन्तिम चेतावनी, सफाई व्यवस्था पर पैनी नजर बरकरार

जिलाधिकारी ने दी सफाई कम्पनियों को अन्तिम चेतावनी, सफाई व्यवस्था पर पैनी नजर बरकरार

लगातार 3 नोटिस प्राप्त होने केे बाद सफाई कम्पनियों के एमडी पंहुचे दिल्ली से देहरादून, डीएम के समक्ष हुए हाजिर

डीएम के निर्देश पर शहर की कूड़ा उठान व्यवस्था पर सम्बन्धित कम्पनियों के एमडी को नगर निगम द्वारा प्रेषित किये गए नोटिस, 15 दिन का दिया गया अंतिम अवसर।

कम्परियों के 25 वाहन खराब पाए जाने पर एक सप्ताह की दी डेइडलाइन

यह भी पढ़ें 👉  टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान में तेजी और बेहतर समन्वय के निर्देश, 12 सकुशल निकाले गए

25 वाहन एक सप्ताह के भीतर ठीक न हुए तो करवा दिए जायेंगे नीलम: डीएम

नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराये गए वाहनों की सर्विस का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश, सत्यापन के लिए प्वाइंट किया निर्धारित

डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, कमर्शियल कूड़ा उठान को पृथक करने तथा प्रत्येक वार्ड में दो रांउड संचालित करने के निर्देश।

वेट टनेज, रूट कवरेज ट्रेंड बढाने तथा गार्वेज प्वाइंट साफ करने के एमडी को निर्देश दिए।

डीएम ने कम्पनी से कूड़ा निस्तारण के साथ ही वाणिज्यिक और आवासीय कूड़ा पृथक्करण का प्लान मांगा

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षारंभ 2026 : क्वांटम यूनिवर्सिटी में बिखरा नवागंतुक छात्रों का हुनर, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

जिलाधिकारी के कड़क रवैए और कंपनी द्वारा लापरवाही पर लगातार चालान की कार्रवाई का शहर की सफाई व्यवस्था में जगने लगी सुधार की लौ

घर-घर कूड़ा उठान और रूट कवरेज में साक्षात प्रदर्शित

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून द्वारा सफाई कम्पनियों की लापरवाही पर लगातार कार्रवाई और नोटिस जारी करने का नतीजा यह हुआ कि आज कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक को देहरादून में डीएम के समक्ष उपस्थित होना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश से नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों का सांगठनिक अनुभव पार्टी को मजबूत करेगा : भट्ट

जिलाधिकारी ने कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक को सफाई व्यवस्था चुस्त दुरूस्त करने को लेकर अंतिम चेतावनी दी। कहा कि अपने वाणिज्यिक और आवासीय कूड़ा पृथक्कीकरण की योजना प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह में उनके कूड़ा उठाने वाले वाहनों को भी ठीक कर संचालित किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक 2 दिन में एक कूड़ा डम्पिंग पॉइन्ट को साफ किया जाए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top