उत्तराखंड

जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी व कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी पौड़ी की मौजूदगी में मनाई गई गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती

  • जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी व कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी पौड़ी की मौजूदगी में मनाई गई गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती

रिपोर्ट भगवान‌ सिंह पौड़ी

उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉक्टर आशीष चौहान पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़ें 👉  "उत्तराखंड को बचाने के लिए जरूरी है सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन: नरेंद्र सिंह नेगी"

इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की फोटो पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया।

इस मौके पर मौजूद वक्ताओं ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जीवनी पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया तो वही वक्ताओं द्वारा पौड़ी से उनका गहरा नाता होने की जानकारी भी लोगों के साथ साझा की गई इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पौड़ी शहर में स्थापित करने के लिए संबद्ध अधिकारी को भूमि चयन करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  "उत्तराखंड को बचाने के लिए जरूरी है सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन: नरेंद्र सिंह नेगी"

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत का जन्म स्थान शहर के च्वींचा गांव में भी संग्रहालय बनाने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन अद्वैत बहुगुणा द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  "उत्तराखंड को बचाने के लिए जरूरी है सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन: नरेंद्र सिंह नेगी"

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी, ब्लॉक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी, संस्कृति विभाग से प्रेमचंद्र ध्यानी, व्यापार सभा कोषाध्यक्ष कुलदीप गुसांई, सभासद अनीता रावत, रघुवीर सिंह रावत आदि की मौजूदगी रही।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top