उत्तराखंड

आईटीएफ खिताब जीतकर दीया चौधरी ने किया धमाल, खिताब के साथ दर्शकों का दिल भी जीता

आईटीएफ खिताब जीतकर दीया चौधरी ने किया धमाल। खिताब के साथ के साथ दर्शकों का दिल भी जीता।

उत्तराखंड की होनहार बेटी दीया चौधरी ने टेनिस कोर्ट में अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए आईटीएफ खिताब जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस सहस्त्रधारा रोड में पन्द्रह वर्षीय छात्रा और उत्तराखंड की बेटी दीया चौधरी ने अपना ही रिकार्ड तोडते हुए दूसरा आईटी.एफ. जीतकर टेनिस कोर्ट में अपने खेल से सभी को आकर्षित कर दिया और दीया चौधरी के खेल से सभी दंग रह गये और सभी खेल प्रेमियों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया और खिताब पर कब्जा किया।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

यहां द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस सहस्त्रधारा रोड के निदेशक सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान दीया चौधरी ने जबरदस्त प्रतिभा और धैर्य का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने सभी मैचों में एक भी सेट गंवाए बिना खिताब जीता और अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

इस दौरान दीया चौधरी ने फाइनल मैच में रूस की लीला अख्मेतोवा को 5-7, 6-2, 6-1 से हराकर खिताब जीतकर अपने नाम किया।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक उमा चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, चंद्रिका चौधरी, विक्रांत चौधरी, चारू चौधरी, प्रधानाचार्य दीपाली सिंह, उप प्रधानाचार्य स्वाति पपनै, कोच प्रीतम सिंह एवं स्कूल में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने दीया चौधरी को बधाई एवं शुभकामनायें दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।”इंफो उत्तराखंड” परिवार की ओर से दीया चौधरी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top