उत्तराखंड

बड़ी खबर : यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेने सड़कों पर उतरे DM व SSP, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 

Advertisements

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

जनपद देहरादून की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु प्रभावी कदम उठाने तथा इसके लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के दृष्टिगत आज दिनाँक 30/08/22 को जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा घंटाघर, एश्ले हॉल चौक, सैंट जोसेफ तिराहे, बहल चौक, दिलाराम चौक आदि स्थानों का पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून महोदय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों को राजपुर रोड पर स्थित मॉलो व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में स्थित पार्किंग स्थलों को चैक करने तथा पीडब्ल्यूडी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए यातायात व्यवस्था को बाधित कर रहे सड़क किनारे स्थित खंभों को हटाने, बरसात के कारण मुख्य मार्गो पर हो रहे गड्ढों को भरने तथा फुटपाथ पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को तत्काल हटाते हुए सड़को का चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top