उत्तराखंड

ब्रेकिंग : भाजपा ने की डाटा एंट्री के 14 कार्यकर्ताओं की सूची जारी, देखें पूरी लिस्ट 

डोईवाला : भाजपा ने की डाटा एंट्री के 14 कार्यकर्ताओं की सूची जारी, देखें पूरी सूची 

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने शनिवार को मंडल के 54 बूथो के 14 शक्ति केंद्रों पर सरल एप द्वारा डाटा एंट्री करने वाले 14 कार्यकर्ताओं की सूची जारी कर दी।

जिसमें कान्हरवाला से रीता नेगी, भानियावाला से संतोषी बहुगुणा, जौलीग्रांट 1 से गणेश रावत, जौलीग्रांट 2 से आदेश पंवार, अठूरवाला 1 से अंकित काला, अठूरवाला 2 से रविंद्र बेलवाल, डोईवाला से बॉबी शर्मा, लच्छीवाला से प्रेम सिंह, मिस्सरवाला से मनमोहन, केशवपुरी से अमित, तेलीवाला से सुंदर लोधी, कुड़कावाला से भारत गुप्ता, चांदमारी से हरविंद सिंह, प्रेमनगर से अवतार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  गुड न्यूज : छात्रों के हुनर को निखारकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए विदेशों में तलाशेंगे रोज़गार के अवसर

मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि सभी सरल एप् डाटा एंट्री करने वाले कार्यकर्ताओं, अल्पकालीन विस्तारक, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों से अनुरोध किया कि अपने अपने शक्ति केंद्रों पर जाकर कार्यकर्ताओं से सरल एप डाउनलोड करवाएं। कहा कि सरल एप के माध्यम से भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं आदि के बारे में आसानी से जानकारी दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग : जनपद देहरादून में पुलिस उपनिरीक्षकों के तबादले, बदले गए कई चौकी प्रभारी, देखें पूरी सूची 

डाटा प्रबंधन समिति मंडल संयोजक रविंद्र बेलवाल ने कहा कि पार्टी के प्रति रुझान रखने वाले हर व्यक्ति का पूरा विवरण डिजिटल रूप से तैयार करना है। जिन बूथों पर बीजेपी की स्थिति अच्छी नहीं थी इन सभी बूथो पर अपनी मजबूती बढ़ाने के लिए सरल ऐप को माध्यम बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद : यहां गंगा में नहाते समय 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत। परिजनों में मचा कोहराम 

कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा, हृदय राम डोभाल, जगदीश प्रसाद गैरोला, जगत सिंह असवाल, डॉ बीएस सोढ़ी, रश्मि कुर्ल, गुड्डू मिश्रा, ईश्वर रौथाण, कृष्णा तड़ियाल नीलम नेगी, कोमल देवी, सरिता गुसाईं आदि मौजूद थे।

‘इन्फो उत्तराखंड'(infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से जुड़ी तमाम खबरों को प्रकाशित कर प्रसारित किया जाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो ‘इन्फो उत्तराखंड’ के व्हाट्सएप व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:-

Contact Info

Name: Mr. Neeraj Pal
Address: I block – 291,  Nehru colony, Dehradun, uttarakhand
Phone No: +91-9368826960
Email:  [email protected]

© 2023, Info Uttarakhand
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top