उत्तराखंड

डोईवाला (बड़ी खबर) : अवैध खनन निरोधक दल की बैठक के बाद हुई बड़ी कार्रवाई, दो स्क्रीनिंग प्लांट सीज

*डोईवाला : अवैध खनन निरोधक दल की बैठक के बाद दो प्लांट सीज*

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। देहरादून जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसील स्तर पर गठित अवैध खनन निरोधक दल की बैठक डोईवाला उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

शनिवार को उप जिलाधिकरी कार्यालय में हुई बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल शर्मा, जिला खान अधिकारी राहुल रावत, डोईवाला तहसीलदार मोहम्मद शादाब, कोतवाली निरीक्षक राजेश शाह, माजरी ग्राम प्रधान अनिल पाल, मारखम ग्रांट प्रधान परविंदर सिंह ग्राम, नागल बुलंदावाला प्रधान समेत वन, राजस्व, खनन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर की हाथापाई

बैठक में तहसील अंतर्गत स्वीकृत खनन पट्टों, स्क्रीनिंग प्लांट भंडारण आदि के निरीक्षण के साथ ही अवैध खनन के परिवहन की रोकथाम की रणनीति एवं कार्य योजना तय की गई।

यह भी पढ़ें 👉  AGMFU की पहली कार्यकारिणी गठित।

बैठक के उपरांत एसडीएम डोईवाला के नेतृत्व में अवैध खनन निरोधक दल द्वारा तहसील अंतर्गत स्वीकृत स्क्रीनिंग प्लांटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में दो स्क्रीनिंग प्लांट सीज किए गए, जिसमें फतेहपुर स्थित गौरव और कान्हरवाला स्थित अनिता देवी का स्क्रीनिंग प्लांट सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  AGMFU की पहली कार्यकारिणी गठित।
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top