रुद्रपुर/इंफो उत्तराखंड
डॉ. मनमोहन सिंह चौहान को रुद्रपुर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने आदेश जारी किया है।
उपर्युक्त आदेश के अनुसार डॉ. मनमोहन सिंह चौहान को रुद्रपुर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। साथ ही उनका कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु पूरा होने से पहले तक की अवधि तक कुलपति पद पर बने रहेंगे।
वहीं स्थायी कुलपति मिलने से विश्वविद्यालय में रुके हुए कामों में तेजी आने की संभावना है, वहीं, डॉ. चौहान करनाल (हरियाणा) डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक हैं, तो उनका अनुभव भी विश्वविद्यालय के विकास में रूप में मिलेगा। विश्वविद्यालय में कुलपति की स्थायी नियुक्ति होने से कई अहम फैसले भी लिए जा सकेंगे।
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें