उत्तराखंड

अच्छी खबर : Times Group के “आलेख शिखर सम्मान” से डॉ. निशंक सम्मानि

Advertisements

नई दिल्ली/ देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

नई दिल्ली में टाइम्ज़ समूह के बेनेट विश्वविद्यालय में नवोदित लेखकों को प्रोत्साहित करने के लिए आलेख 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदी के प्रख्यात कवि, साहित्यकार एवं भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को उनके उत्कृष्ट साहित्य सृजन और साहित्य के माध्यम से युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए आलेख शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।

आलेख अभियान के द्वारा विश्वविद्यालय आकांक्षी लेखकों को प्रोत्साहित कर उन्हें लेखन के गुर सीखकर नयी उंचाईया प्रदान करेगा। आलेख अभियान युवाओं के अंदर लिखने की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें बेहतर लेखन के लिए प्रोत्साहित कर पुस्तक प्रकाशन में सहायता प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

लिखने पढ़ने और विश्लेषण करने की क्षमता विकास को समर्पित यह अभियान युवाओं में संवेदनशीलता को उजागर कर उन्हें बेहतर नागरिक बनाने को कोशिश करेगा। लिखने की ताक़त, पुस्तकों का प्रभाव और सृजन क्षमता की महत्ता को समर्पित यह टाइम्ज़ समूह की पहल का पूरे देश में अनुकरण होगा।

टाइम समूह के प्रबंध निदेशक एवं बेनिट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति विनीत जैन ने कहा कि डॉ निशंक ने साहित्य के माध्यम से समाज को नयी दिशा दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ निशंक अपने कृतियों से समाज और साहित्य को जोड़ने का कार्य करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

ज्ञातव्य है डॉ निशंक ने 110 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं और अपनी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए उन्हें पंद्रह से अधिक देश सम्मानित कर चुके हैं। डॉ निशंक के साहित्य पर तीस से अधिक शोध हो चुके हैं या हो रहें हैं।

डॉ निशंक ने कहा कि मै इसे अपने पाठको को समर्पित करता हूँ जिनके स्नेह ने मुझे सदैव कुछ लिखने के लिए, कुछ अभिव्यक्त करने हेतु प्रेरित किया। कहा कि हमारे लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि विश्व के सौ करोड़ लोगो से ज्यादा द्वारा हिंदी भाषा को समृद्ध साहित्य के साथ-साथ व्यापक क्षेत्र में संप्रेषण माध्यम के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

कार्यक्रम में पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल, आईपीएस डॉ किरण बेदी, मुख्य शिक्षा अधिकारी ग्रांट थॉर्नटन एलएलपी अंकित झाम्ब, हरजीत खंडूजा, बेनेट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ प्रभु कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top