उत्तराखंड

डोईवाला : डॉ. राजेंद्र डोभाल बनें एसआरएचयू (SRHU) के कुलपति

*डोईवाला : डॉ राजेंद्र डोभाल बनें एसआरएचयू के कुलपति*

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार डॉ राजेन्द्र डोभाल ने ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह विश्वविद्यालय में स्ट्रेटजिक प्लेनिंग व रिसर्च-डेवलेपमेंट विभाग में बतौर डायरेक्टर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया टीएचडीसी टनल का निरीक्षण

वह उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तराखंड (यूकॉस्ट) के महानिदेशक भी रह चुके है। कुलाधिपति डॉ विजय धस्माना ने उनका स्वागत किया। साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ डोभाल के अनुभव का लाभ विश्वविद्यालय को मिलेगा।

डॉ राजेंद्र डोभाल उत्तराखंड में आने से पूर्व वह मध्य प्रदेश सरकार में वैज्ञानिक सलाहकार थे। इसके अतिरिक्त वह राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम भारत सरकार के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान : राज्य में 17 अगस्त तक मूसलाधार बारिश की संभावना, रहें सतर्क

डॉ डोभाल को 2007 में रॉयल ऑस्ट्रेलियन केमिकल इंस्टीट्यूट अवार्ड, 2008 में इंटरनेशनल कॉमनवेल्थ यूथ स्लीवर अवार्ड (2008) व 2016 में प्राइड आफ उत्तराखंड जैसे प्रमुख पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 15 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

डॉ राजेंद्र डोभाल ने कहा कि वह विश्वविद्यालय के जनसेवा के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इसके अलावा शिक्षा, शोध व नवाचार पर उनका विशेष फोकस रहेगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top