उत्तराखंड

Big breaking:- शीतलहर के चलते बदला स्कूलों का Time, 8:30 बजे के बाद होंगे संचालित। देखें आदेश

शीतलहर के चलते बदला स्कूलों का समय, 8:30 बजे के बाद होंगे संचालित

देहरादून। प्रदेश भर में शीतलहर का भीषण प्रकोप जारी है। भीषण ठंड, पाला और कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में भी यह स्थिति बनी रह सकती है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में पाला पड़ने और घने कोहरे की संभावना जताई गई है, जिससे आम जनमानस, खासकर विद्यालयी छात्र-छात्राओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले छोटे बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग बेरोजगारों का धरना 58वें दिन भी जारी

स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जनपद के सभी सरकारी, अर्धसरकारी और निजी स्कूल, कक्षा 12 तक, तथा आंगनबाड़ी केंद्र 31 जनवरी 2025 तक सुबह 8:30 बजे के बाद ही संचालित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पिता के साये के बाद छूटी पढ़ाई, 'नंदा-सुनंदा' प्रोजेक्ट ने फिर लगाये पंख

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब आधुनिक और छात्र केंद्रित होगी एमबीबीएस की पढ़ाई

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top