हिल न्यूज़

डोईवाला : किसानों को किसी तरह की समस्या न हो इसका पूरी तरह से किया जायेगा प्रयास : डीपी सिंह

Advertisements

रिपोर्टर : प्रियांशु सक्सेना

डोईवाला। सहकारी गन्ना समिति हॉल डोईवाला में शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह को सम्मानित किया। निर्बाध रूप से डोईवाला गन्ना मिल को चलाए जाने पर क्षेत्र के किसानों, जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों ने मिल के ईडी को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

बुधवार को गन्ना सोसायटी में सुबह 11 भजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता गुरदीप सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम में सैकड़ो किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए कहा को शुगर मिल में उन्हे कई प्रकार की सुविधाएं भी मिली है, और वह ईडी डीपी सिंह की कार्यशैली से खुश है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

किसान सुखदेव सिंह ने बताया की लंबी समय से घाटे की ओर जा रही डोईवाल शुगर मिल, नए ईडी के पदभार संभालते ही मुनाफे की ओर अग्रसर हो गई। मिल घाटे से उभरने लगी, जिसकी वजह अधिशासी निदेशक द्वारा किए जा रहे कार्य है। परिणाम स्वरूप किसानों उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से संतुष्ट है और उनकी हौसला अफजाई के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

किसान जगदीप बोरा ने बताया की पहले गन्ना तुलवाने आए किसनों को लंबी लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ता था, साथ ही दो दो दिन तक नंबर नहीं आता था परंतु अब इस समस्या से किसानों को राहत मिल रहा है। कहा की इसे पूर्व सत्र के दौरान कई प्रकार की तकनीकी खामियां के कारण मिल को बंद भी करना पड़ता था, लेकिन अब शुगर मिल की व्यवस्थाओं में बदलाव आया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

पूर्व राज्य मंत्री करन बोरा ने किसानों व कर्मचारियों की समस्याओं की ओर अधिशासी निदेशक का ध्यान आकर्षित किया। अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की समस्या ना हो इसके लिए पूर्णता प्रयासरत है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन, ईश्वर अग्रवाल, विनय जिंदल, मनोज कंबोज, राजेंद्र तड़ियाल, अरविंद शर्मा, विशाल क्षेत्री, ममता नयाल, सुरेश, उषा कोठारी, सुषमा चौधरी, पुरुषोत्तम, मनदीप बजाज, राममूर्ति देवी आदि उपस्थित थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top