उत्तराखंड

SSP अजय सिंह ‘राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक’ से सम्मानित

  • एसएसपी अजय सिंह को मिला राष्ट्रपति का ‘सराहनीय सेवा पदक’

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह पर दून पुलिस के लिए गर्व का क्षण रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून अजय सिंह (आईपीएस) को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की योजनाओं में लापरवाही न बरतें अधिकारी : मंत्री जोशी

शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित रजत जयंती रैतिक परेड के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने एसएसपी अजय सिंह को राष्ट्रपति पदक से अलंकृत किया। यह सम्मान उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने, उत्कृष्ट नेतृत्व और जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर

एसएसपी अजय सिंह को पहले ही इस सम्मान के लिए चयनित किए जाने की घोषणा की गई थी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हुए समारोह में जब राज्यपाल ने उन्हें पदक पहनाया, तो पुलिस बल और उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  "मेरे सपनों का उत्तराखंड'' निबंध अभियान में युवाओं का जबरदस्त उत्साह

दून पुलिस ने इसे पूरे जनपद के लिए गौरव का क्षण बताया। पुलिस कर्मियों ने कहा कि यह सम्मान पूरे विभाग के मनोबल को और ऊँचा करेगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top