पौड़ी/ इंफो उत्तराखंड
पौड़ी के सतपुली क्षेत्र के एक गांव में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसी के गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है।
बता दें कि राजस्व पुलिस सतपुली ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व दुराचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है। मामले को रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने की कार्यवाही को लेकर डीएम को पत्र भेजा जाएगा।
सतपुली की प्रभारी तहसीलदार सुधा डोभाल नें. बताया कि तहसील क्षेत्र के गांव की 12वीं में पढ़ने वाली किशोरी के परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार, को गांव का ही एक व्यक्ति उसे घर के पास खेतों में जबरन ले गया और वहां डरा धमकाकर कर उसके साथ दुराचार किया।
राजस्व पुलिस ने तहरीर के बाद आरोपी खिलाफ पॉक्सो और दुराचार की धारा में मुकदमा दर्ज कर किया है।
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें